ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा रुद्रप्रयाग द्वारा बैंकिंग साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रुद्रप्रयाग:- राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा रुद्रप्रयाग द्वारा मंगलवार को बैंकिंग साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक के प्रबंधक राजेंद्र रावत द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी के साथ एक एमओयू भी साइन किया गया।

एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय प्रशासन एवं बैंक द्वारा महाविद्यालय के कार्मिकों को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने एवं छात्र-छात्राओं के जन धन एकाउंट खुलवाने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापक, श्रीकांत नौटियाल, डॉ. जगमोहन सिंह, नवीन महाजन, डॉ. जय श्रीवास्तव, डॉ. अंजिता पांडेय, डॉ. सुनीता असवाल आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!