A.RATURI.JANSWAR.COM

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को वर्ष 2024-25 के लिए 72.40 लाख की धनराशि का बजट अनुमोदन किया गया।

रुद्रप्रयाग 27 जून 2024:- जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की कार्यक्रम सलाहकार समिति (पी०ए०सी०) की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु 72.40 लाख बजट का अनुमोदन किया गया।
इसके साथ ही वर्ष 2024-25 हेतु डायट को कार्यक्रम गतिविधि में रु. 40.00 लाख, शोध गतिविधि में रु. 10.00 लाख, तकनीकी सहायता में रु. 2.40 लाख तथा वार्षिक अनुदान में रु.20.00 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जो भी गतिविधियां आयोजित की जा रही उन गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिसमें डायट के सभी प्रवक्ताओं को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने वैदिक मैथेमेटिक्स पर विशेष जोर देने को कहा गया जिसके लिए प्राइमरी एवं जूनियर के अध्यापकों के लिए वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक संयुक्त वर्कशॉप को भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डायट फैकल्टी को अधिक से अधिक शोध करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही शिक्षकों हेतु विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर कहा कि यह प्रशिक्षण अध्यापन हेतु उपयोगी साबित होंगे।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, प्रभारी प्राचार्य डायट हरिवल्लभ डिमरी, प्रवक्ता डायट ममता देवी, रूचिना पुरी, इंदुकांता भंडारी, भुवनेश्वरी चंदनी, डाॅ. जीपी सती, प्रदीप रंजन चमोली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!