ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं द्वारा शासन प्रशासन द्वारा की गई की व्यवस्थाओं की जा रही है सराहना।

रुद्रप्रयाग 13 मई 2024:- केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो तथा उनकी यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्ति यात्रा संचालित हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि किसी भी तीर्थ यात्री को कोई असुविधा एवं परेशानी न हो।
उत्तर प्रदेश के बलिया शहर से प्रियांश राजपूत ने सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि पैदल ट्रैक पर पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उपलब्ध सभी सुविधाओं से काफी खुशी हुई इसके लिए उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया है।
वहीं श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने उत्तर प्रदेश के ही कानपुर शहर के धीरज ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि धाम में सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।

छत्तीसगढ़ के सुशांत सिंह ने बताया कि वो पैदल रूट से श्री केदारनाथ धाम यात्रा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने यहां के वातावरण व जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की है।

जम्मू कश्मीर से आए श्रद्धालु ने केदारनाथ यात्रा का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग में तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है जो सराहनीय है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!