A.Raturi.Janswar.Com

राजस्व विभाग व परिवहन विभाग के संयुक्त चैकिंग अभियान में किए गए 28 लोगों के चालान ।

 रूद्रप्रयाग:- जनपद में सड़क दुघर्टनाओं को कम करने तथा नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध जिलाधिकारी ने समय-समय पर सभी उप जिलाधिकारियों, परिवहन व पुलिस विभाग को संयुक्त निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्बारा तिलवाड़ा क्षेत्रांतर्गत संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया कि यातायात के नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध उनके एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कर्नाटक द्बारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 28 लोगों का चालान किया गया, जिसमें बिना हेलमेट के 02, ट्रिपल राइडिंग 01, बिना सीट वेल्ट 03, ओवर लोड यात्री 01, ओवर लोड भार 03, बिना यूं.पी. सी सी 04, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 02, बिना कर 03, बिना परमिट 02, बंद वाहन 02 तथा अन्य सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अभियोग के मामले में 07 लोगों का चालान किया गया है।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!