(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

रेडक्रॉस सोसाइटी ने आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।

पौड़ी:-जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आपदा प्रभावित 20 लाभार्थियों को राहत सामग्री वितरित की गयी तथा तिरपाल, कंबल एवं किचन सेट प्रदान किए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों सैंजी, बुरांसी, नौंठा, कोटखाल, चैलूसैण, चिपलघाट एवं कलगड़ी में भी राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा त्वरित राहत पहुँचाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और रेडक्रॉस मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रभावित परिवार बेसहारा न रहे। उन्होंने कहा कि आपदा की परिस्थितियों में विभागीय समन्वय और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी से ही प्रभावी राहत एवं पुनर्वास संभव हो पाता है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, जिला सचिव रेडक्रॉस केसर सिंह असवाल, दीपक खंसुली, मदन मोहन नौडियाल एवं प्रदीप रावत सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!