ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM
एसएसपी ने दूंन हॉस्पिटल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जाना, उनके बेहतर इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह मशविरा किया।

देहरादून :- हरिद्वार कांवड़ यात्रा में अपनी ड्यूटी पर जा रही महिला दरोगा व महिला कांस्टेबल की स्कुटी को प्राइवेट वोल्वो बस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास पीछे से टक्कर मार दी जिसमे महिला दरोगा की बस की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है, गम्भीर रुप से घायल महिला कांस्टेबल को दून हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

आज फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला ASI कांता थापा तथा देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला, जिनकी कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार लगी थी, उक्त दोनों महिला कर्मचारी गण शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी हेतु हरिद्वार जा रहे थे, इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर UK07 PA 6999 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनो महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गए तथा ASI कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में म0कां0 शकुंतला को भी चोटे आई है, जिन्हें उपचार हेतु कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। मृतका कांता थापा के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेसन अस्पताल भिजवा गया है। घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई है।

नाम पता मृतक :
कान्ता थापा पत्नी स्व0 बृजमोहन
निवासी – वसुन्धरा विहार, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र 58 वर्ष
हाल निवासी – आवासीय परिसर थाना कैन्ट

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!