ऋषिकेश:- उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों से जमा कराने के लिए ली गई 12.31 लाख रुपये की रकम गबन करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक बढ़ई, निवासी गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली नं. 11/7, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 29 वर्ष, बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करता था।आरोप है कि उसने अलग-अलग तारीखों में खाताधारकों से बैंक में जमा करने के लिए रकम ली, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं की।
बैंक की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 9 सितंबर को विकासनगर के उदयबाग से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
