Arunabh Raturi. Janswar. Com

राजभवन में उत्तराखण्ड की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की।

राजभवन देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड में राज्यपाल के रूप अपनी सेवा काल के दौरान बिताए यादगार समय और राज्य के विकास में किए गए प्रयासों को साझा किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री श्री बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!