arunabh raturi.janswar.com

अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में एक पेटी (48 पव्वे) देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

कोतवाली ऋषिकेश:-  दिनाँक 06/02/2024 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर चंद्रभागा से एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
सौरभ कुमार पुत्र रामादुल पासवान निवासी पंचायती गौशाला 14 बीघा लक्ष्मण झूला रोड ऋषिकेश देहरादून

बरामदगी विवरण
1-एक पेटी (48 पव्वे) देशी शराब जाफरान

पुलिस टीम
1-कांस्टेबल तेज सिंह
2-कांस्टेबल विनीत

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!