ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ऋषिकेश दिनांक 03/03/2023:-  श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत गैर जमानती वारंट एवं तुर्की वारंट की तमिल के संबंध में जनपद के समस्त थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा उपरोक्त आदेशों निर्देशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ कर कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में आज दिनांक 3 मार्च 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा माननीय न्यायालय ऋषिकेश से गैर जमानतीय वारंट में वांछित अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र नरेश गुप्ता निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2-कांस्टेबल तेज सिंह

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!