ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से ओबीसी मोर्चा के वीरभद्र मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में पुनर्वास क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर डा. अग्रवाल को अवगत भी सौंपा।

ऋषिकेश 04 मार्च 2024:- सोमवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने बताया कि पुनर्वास स्थल पशुलोक की भूमिधरी प्रकरण प्रक्रिया गतिमान हैं। उन्होंने प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। बताया कि क्षेत्र में ग्राम सभाओं का गठन नहीं हुआ है, उन्होंने ग्राम सभाओं के गठन की प्रक्रिया पर कार्यवाही कराने का अनुरोध किया।

श्री राणा ने कहा कि विस्थापित क्षेत्र आबादी से आच्छादित है, बताया कि आबादी बढ़ने के चलते पेयजल उपयोग भी बढ़ चुका है। कहा कि क्षेत्र में नये ओवर हैंड टैंकों के निर्माण व पेयजल लाईन बिछाने की मांग की। उन्होंने आंतरिक मार्गों तथा सिंचाई के लिए बनाई गई नहरों तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

डा. अग्रवाल ने समस्त समस्याओं को सुनने के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुनीता भंडारी, दिनेश प्रकाश, दौलत सिंह गुंसाईं, प्रेममल मैथानी, गंभीर रावत, विजयपाल, बलवीर रावत, युद्धवीर तड़ियाल, मीना रावत, सुशीला तड़ियाल, सचिदानंद भट्ट, सुनीता राणा, रमेश नेगी, धर्म तड़ियाल, पूरण खरोला, सोहन लाल जोशी, भीम सिंह पंवार, जगदंबा प्रसाद सेमवाल, राजमती देवी, लक्ष्मी राणा, रघुनाथ चौहान आदि स्थानीय उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!