arunabh raturi.janswar.com

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

चमोली 05 मार्च 2024:- मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कक्षों के ताले खोले गए जहां सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनें सुरक्षित पाई गई। जिसके बाद सभी कक्षों को सील किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती, बीजेपी से गोविंद सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के आनंद सिंह पंवार मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!