ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के द्वारा महिला सशक्तिकरण में बाल विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के रथ को हरी झंडी दिखाई‌।

टिहरी:- आज दिनांक 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के द्वारा महिला सशक्तिकरण में बाल विकास विभाग टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के रथ को हरी झंडी दिखाई गई यह रथ पूरे माह जनपद मे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केंद्र तथा राज्य की संपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि इस रथ के माध्यम से जनपद में विभिन्न जगहों पर रुक कर योजना से लाभार्थी कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं की जानकारी दी जाएगी

इस उपलक्ष पर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त स्टाफ मौजूद रहे ‌।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!