arunabh raturi.janswar.com

होमस्टे पर्यटन, टूर गाइड, सौवेनिर उत्पाद एंपोरियम, इको टूरिज्म उद्यमिता में अपार संभावनाएं।

नरेन्द्र नगर 17 मार्च 2024:- धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में चल रहे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर संजय महर ने छात्र-छात्राओं को होमस्टे प्रबंधन, इको टूरिज्म, साहसिक पर्यटन की ऑफ बीट विधाओं, टूर गाइड, पारंपरिक सौवेनीर शॉप से संबंधित आजीविका संवर्धन के गुर सिखाए। पर्यटन में नवोन्मेष एवं आउट ऑफ बॉक्स ऑफ सोच के माध्यम से व्यवसाय नियोजन एवं रणनीति में प्रशिक्षण देते हुए डॉक्टर संजय महर ने कौशल विकास, क्षमता संवर्धन एवं संचार प्रबंधन पर भी व्याख्यान दिया।

इस अवसर पर मेहुल समधिया, गणेश पांडे, शिशुपाल मनीष, महेश, अजय के साथ ही प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!