ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट  स्थित नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया।

देहरादून: 17 मार्च 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न करान हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कलेक्टेªट परिसर स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में बनाये जा रहे नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्टेªट में व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया कि दौरान बेरिकेटिंग आदि समुचित व्यवस्थाएं को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

20 मार्च 2024 (बुधवार), नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 (बुधवार), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 28 मार्च 2024 (गुरूवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार), मतदान की तिथि 19 अपै्रल 2024 (शुक्रवार), मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) तथा 06 जून 2024 (गुरूवार) को निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न करा ली जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 तीरथपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0 अभि0 कपिल कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भाष्कर सिंह कुलियाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
—-0—-

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!