ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में ईवीएम मशीनों का किया प्रथम रेन्डामाइजेशन।

 चमोली 22 मार्च 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में ईवीएम मशीनों का पहले चरण का रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 966 बीयू, 966 सीयू और 990 वीवीपैट मशीनों को विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करने के लिए हर स्तर पर निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पूरा अनुपालन करते हुए पारदर्शिता बरते जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। इसके बाद सबके सम्मुख ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। पहले चरण में मशीनों की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का सॉफ्टवेयर रेंडमाइजेशन के जरिए विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटन किया गया। दूसरे चरण में रेंडमाइजेशन के जरिए ही ईवीएम मशीनों को बूथ वार आवंटन किया जाएगा।

पहले रेंडमाइजेशन के लिए बद्रीनाथ विधानसभा के लिए 348 सीयू, 348 बीयू और 359 वीवीपैट का आवंटन किया गया। थराली विधानसभा के लिए 345 सीयू, 345 बीयू और 349 वीवीपैट का आवंटन हुआ। जबकि कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 270 सीयू, 270 बीयू और 279 वीवीपैट का आवंटन किया गया। इन मशीनों में रिजर्व व्यवस्था के लिए आवंटित मशीनें भी शामिल है।

रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, ईवीएम के नोडल अधिकारी सूरज भान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, सीपीआई सदस्य जिला कमेटी, ज्ञानेन्द्र खंतवाल, बीजेपी किसान मोर्चा गोविन्द सिंह बजवाल, आप पार्टी के अनूप सिंह रावत, आईएनसी के मदन लोहनी, बसपा के संदीप कुमार सहित समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!