arunabh raturi.janswar.com

सट्टा लगाते हुए एक सट्टेबाज गिरफ्तार, 9230 नगद एवं एक सट्टा पर्ची मय पेन बरामद।

कोतवाली ऋषिकेश दिनांक 23 मार्च 2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से सट्टा एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु ब्रीफ ब्रीफ किया गया है|

जिस क्रम में दिनांक 22 मार्च 2024 को चंद्रभागा पुल के नीचे से एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
लल्लन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद निवासी चंद्रेश्वर नगर दयानंद मार्ग गली नंबर पांच ऋषिकेश

बरामदगी
1-9230 नकद
2-एक सट्टा पर्ची में पेन

पुलिस टीम
1-हेड कांस्टेबल राकेश पवार .2-कांस्टेबल मोहकम सिंह

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!