ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जोशीमठ में युवा मतदाताओं ने साइकिल रैली निकाल दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

चमोली 28 मार्च 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग की ओर से गुरुवार को जोशीमठ में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के युवा मतदाताओं ने नगर वासियों से शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

जोशीमठ में निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को साहसिक पर्यटन के माध्यम से मतदाता जागरूकता व वोट की अपील थीम के साथ साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली जीएमवीएन गेस्ट हाउस से शुरू होते हुए मुख्य बाजार व नगर क्षेत्र में आयोजित की गई। इस दौरान युवाओं ने साइकिल पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लगी तख्तियों के साथ मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया। साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चमोली ने बछेर गांव में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्मिकों ने मतदाताओं को सक्षम एप की जानकारी देते हुए मतदाता शपथ दिलाई।

दूसरी ओर स्वीप टीम की ओर से गोपेश्वर नगर में रसोई गैस सिलेंडर पर मतदाता जागरूकता संदेश युक्त स्टीकर चस्पा करने के साथ ही स्यूंण, बैमरु, लुदाऊं, मठ, झडेता और पीपलकोटी क्षेत्रों का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर राजेन्द्र सती पृथ्वी सिंह, प्रबोध डिमरी, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!