arunabh raturi.janswar.com

एफसी फुटबॉल गौचर टीम ने जीता मतदाता जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब।

चमोली 31 मार्च 2024:- लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रविवार को खेल विभाग के सौजन्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में एफ0सी फुटबॉल गौचर ने पीजी कालेज गोपेश्वर को 1-0 से पराजित कर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से एक मात्र गोल गौरव ने 9वें मिनट में दागा।

इससे पूर्व खेले गए प्रथम मैच में पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर ने बी द चेंज यूथ ग्रुप को 3-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम की ओर से आयुष रावत ने मैच के 3वें व 07 वें मिनट में दो व लोकेश ने 9वें मिनट 01 गोल किया।
दूसरे मैच में एफ0सी फुटबॉल गौचर ने जी0एफ0सी0गोपेश्वर को 1-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम की ओर से राहुल ने 12वें मिनट, राहुल ने एक गोल का योगदान दिया।
तीसरे मैच में हिमालयन बॉइज ने बी द चेंज यूथ ग्रुप को 4-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम की ओर से अभिषेक ने मैच के 3वें मिनट में तथा विपिन चौहान ने 8वें मिनट तथा महावीर ने 6वें व 8 वें मिनट में दो गोल किए।
चौथे मैच में एफ0सी फुटबॉल गौचर ने रूद्र क्लब गोपेश्वर को 3-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम की ओर से गौरव ने दूसरे मिनट तथा राहुल ने 6वें तथा 7वें मिनट में दो गोल का योगदान दिया।
पांचवें मैच में पीजी कॉलेज ने हिमालयन बॉइज को 3-2 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया, जिसमें विजेता टीम की ओर से हरेंद्र, लोकेश तथा आयुष ने 3, 7ं, तथा 8 वें मिनट में क्रमशः एक-एक गोल किए। स्वीप समन्वयक कुलदीप गैरोला ने प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक धर्म सिंह रावत, खेल विभाग के सीएओ वीएस चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, उत्तम सिंह, लखपत सिंह विभिन्न संस्थाओं के टीम प्रभारी मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!