ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालकों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चमोली 06 अप्रैल 2024:- अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालकों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने किया। प्रतियोगिता में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग आधार पर खेली गयी प्रतियोगिता में अंको के आधार पर फाइनल में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने स्टेडियम गोपेश्वर को 25-15, 25-19, 21-25 अंकों से पराजित कर अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के प्रथम मैच में स्टेडियम गोपेश्वर ने लॉयन किंग गोपेश्वर को 25-15, 25-19 से, द्वितीय मैच में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने टाइगर हिल गोपेश्वर को 25-10, 25-20 से, तृतीय मैच में आईटी कॉलेज कोठियाल सैण ने स्टेडियम गोपेश्वर को 25-20, 21-25 से चतुर्थ मैच में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर को 25-15, 25-19 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। खेल विभाग चमोली द्वारा प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, विक्रम सिंह चौधरी, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम कडेरी, लखपत सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी जनता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री जयवीर सिंह रावत द्वारा किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!