arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में केदारनाथ विधान सभा की दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना।

रुद्रप्रयाग 17 अप्रैल 2024,:- जिलाधिकारी ने सभी पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए सामंज्य के साथ काम करने को कहा* 19 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में विधान सभा केदारनाथ की दूरस्थ क्षेत्रों की 07 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इसमें जनपद का दूरस्थ एवं यूनिक बूथ गोंडार भी शामिल है।

सहायक रिटर्निग अधिकारी अनिल शुक्ला ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में मतदान के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं 07 पोलिंग पार्टियां आज अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पोलिंग पार्टियां जिन्हें 6 से 3 किमी तक पैदल दूरी तय करनी है। जिसमें मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार 6 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोषी 5 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलौंड 4 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यूंखी 4 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूला 3 किमी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी 3 किमी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जग्गी बगवान 3 किमी शामिल हैं। बताया कि सभी पार्टियों को आपातकाल या मशीन खराब होने की स्थित में अतिरिक्त मशीने भी उपलब्ध करवायी गई हैं। जबकि अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं सभी बूथों पर पहले ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!