arunabh raturi.janswar.com

डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध की आमजनमानस से अपील।

पौड़ी 27 अप्रैल 2024:- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 15 फरवरी से वनाग्नि सत्र प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष सर्दियों में अन्य वर्षों के अपेक्षा कम वर्षा हुयी है जिससे जलस्त्रोतों तथा जंगलों की नमी में कमी हुयी है। नमी में कमी के कारण इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा वनाग्नि की घटनायें ज्यादा हो रही हैं। मेरा जनपद गढ़वाल के सम्मानित ग्रामवासियों तथा जनता से अनुरोध है कि अपने खेतों में आड़ा ना जलायें क्योंकि खेंतो में आपके द्वारा लगायी गयी आग ही जंगल की ओर फैलकर विकराल रूप ले रही है साथ ही खुले में कूड़ा न जलायें क्योंकि खुले में आप लोगों द्वारा लगायी गयी आग तेजी से हवा के साथ जंगल की और पहुंचकर वन सम्पदा तथा वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा रही है। आपसे अनुरोध है कि इस समय वन विभाग की टीम जो कि तत्परता से वनाग्नि नियंत्रण में लगी हुयी है उनको अपना सहयोग प्रदार करें तथा कहीं पर भी वनाग्नि की घटना दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वन चौकी को सूचित करें क्योंकि वन हमारी राष्ट्रीय सम्पदा है तथा उसे बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जो व्यक्ति आग लगाते हुये दिखाई देता है उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि ऐसे व्यक्तियों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!