ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता मिस्सरवाला (डोईवाला) देहरादून के तत्वाधान में वनाग्नि, वन्य जीव जन्तुओं की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांधी पार्क देहरादून से जन जागरूकता रैली निकाली गई।

डोईवाला 11 मई, 2024:- आज आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता मिस्सरवाला (डोईवाला) देहरादून के तत्वाधान में वनाग्नि, वन्य जीव जन्तुओं की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांधी पार्क देहरादून से जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से विभिन्न स्कूली विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में आम जनता को वनों में लगने वाली आग की रोकथाम व वनों में रहने वाले वन्य जीव जन्तुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने कहां की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार के प्रयासों की सराहना की। वही शासन-प्रशासन द्वारा वनाग्नि की रोकथाम की दिशा में किये गए प्रयासों के अलावा आम जनता से वनों को आग से बचाने व वन्यजीवों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता मिस्सरवाला (डोईवाला) संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी की अध्यक्षता में एमकेपी, डीएवी इन्टर कालेज, जीजीआईसी राजपुर रोड, सीएनआई बालिका इन्टर कालेज, स्कूली छात्र-छात्राओं 11, यू.के गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडैट ने रैली के द्वारा वनों की सुरक्षा का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड श्री विश्वास डाबर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाकर ही वनों के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। युवाओं को भी इस दिशा में आगे बढ़कर कार्य करना होगा

प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर, रेंजर मालसी श्रुची चौहान, सचिव आदर्श औद्योगिक स्वायत्ता सहकारिता समिति हरीश कोठारी, समाजसेवी गिरीश भट्ट, मनीष नारग, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं संस्था के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!