Arunabh raturi.janswar.com

ऑल्टो कार में देशी शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 08 पेटी बरामद।

कोतवाली ऋषिकेश 12/05/2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में दिनांक 11 मई 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक के पास से एक अभियुक्त को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UA07S6904 में कुल 08 पेटी देशी शराब माल्टा की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

सुमित यादव पुत्र संजय यादव निवासी निकट नारी निकेतन दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून

बरामदगी विवरण

1-कुल 08 पेटी देशी शराब माल्टा

2-ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UA07S6904

पुलिस टीम

1-उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी श्यामपुर

2-हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल दिनेश मेहर, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल शीशपाल, कांस्टेबल मनमोद राणा

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!