A.RATURI.JANSWAR.COM

चीला शक्ति नहर में मिली दुर्घटनाग्रस्त कार, कार में से SDRF टीम द्वारा एक शव किया गया बरामद।

ऋषिकेश:- आज दिनाँक 27 मई 2024 को प्रातः चीला नहर के मरम्मत कार्य के लिए नहर का पानी कम किया गया था। पानी कम करने के दौरान नहर में एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। उक्त घटना के सम्बंध में SDRF टीम को सूचित किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्रेन की सहायता से उक्त कार को नहर से बाहर निकाला जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसे SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घटना के संबंध में ज्ञात हुआ कि 02 अप्रैल 2022 को एक कार चीला शक्ति नहर में गिर गई थी। कार में पिता अर्चित बंसल, 32 वर्ष और पुत्र राघव बंसल, 03 वर्ष, निवासी- गंगानगर, ऋषिकेश सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा पुत्र का शव पहले ही बरामद कर लिया था मगर पिता का शव बरामद नहीं किया गया था। आज चीला शक्ति नहर में चल रही मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह कार दिखाई दी जिसके अंदर से एसडीआरएफ ने शव बरामद किया।

उक्त शव जिला पुलिस को सुपर्द किया गया है जिसमे आवश्यक जांच की कार्यवाही की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!