A.raturi.janswar.com

मल्लीताल में मकान पर गिरा पेड़, SDRF ने महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित निकाला।

नैनीताल. दिनाँक 30 मई 2024 को देर रात्रि SDM, नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सात नंबर क्षेत्र मल्लीताल में एक मकान के ऊपर पेड़ गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है

उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी महेंद्र भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कटिंग इक्विपमेंट्स की सहायता से उक्त पेड़ को काटकर घर के ऊपर से हटाया एवं 05 महिलाओं व 02 बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!