A.RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।

रुद्रप्रयाग 25 जून 2024:- जनपद में पयर्टन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला पर्यटन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग में उपलब्ध सुविधाओं एवं पर्यटन स्थलों के रखरखाव के संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यटन विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग में पार्किंग एवं साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सीतापुर पार्किंग में खनिज न्यास फाउंडेशन से जो धनराशि दुकानों, कियोस्क, पीसीसी, इंटरलाॅक एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु उपलब्ध कराई गई थी जिसके सापेक्ष उक्त कार्यों हेतु सचिव पर्यटन विभाग द्वारा धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्यदायी संस्था आरईएस से पत्राचार कर उक्त धनराशि को खनिज न्यास फाउंडेशन को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनपद में संचालित रोड स्वीपिंग मशीन के रख रखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था में उपलब्ध बीजकों का कोषाधिकारी से परीक्षण कराते हुए तदनुसार ही भुगतान करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जामू एवं कार्तिक स्वामी में वन विभाग के माध्यम से पार्किंग का संचालन का कार्य किया जा रहा है इसमें पार्किंग के फिक्स रेट के संबंध में उप जिलाधिकारी एवं एसडीओ एवं जिला पर्यटन अधिकारी की समिति गठित करते हुए रेट निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीटीडीसी के माध्यम से संचालित की जा रही परिसंपत्तियों के माध्यम से अब तक प्राप्त आय एवं व्यय के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा इस संबंध में आय-व्यय का पूर्ण विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिला पर्यटन कार्यालय में दो पीआरडी कार्मिकों की तैनाती के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि युवा कल्याण के माध्यम से ही पीआरडी की तैनाती हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने पर्यटन विभाग द्वारा यात्रा मार्ग एवं पर्यटन स्थलों में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, विकासखंड प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!