A.RATURI.JANSWAR.COM

जोशीमठ में महिला मोर्चा की बैठक मंत्री आर्या ने जनता से वोट देने की अपील की।

चमोली:- आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बद्रीनाथ उपचुनाव के मद्देनजर जोशीमठ में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यहां महिला मोर्चा द्वारा मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया साथ ही सभी से कहा कि हमे अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाना चाहिए।

कहा कि आज देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।राज्य के लिए भी मोदी जी ने अनेको सौगातें दी है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है।उन्होंने सभी से जनता से आगामी 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास हेतु शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी श्री राजेन्द्र भंडारी जी,विधायक श्री अनिल नौटियाल जी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव जी सहित पार्टी पदाधिकारी,मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित रहीं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!