ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सावन मास के द्वितीय सोमवार पर शिव भक्तों का तीर्थ नगरी पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान शिव भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया।

ऋषिकेश:- दून तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीर्थनगरी पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजपाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, नंदकिशोर जाटव, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, मंडल मंत्री दीपक बिष्ट, रीना शर्मा, शिवकुमार गौतम, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, विनोद भट्ट, ज्योति पांडे, पूर्णिमा तायल आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!