Arunabh raturi.janswar.com

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल में आजादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

भृगुखाल:- इस अवसर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल की प्रधानाचार्य ममता रावत ने ध्वजारोहण किया और सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्कूल के बच्चों को 15 अगस्त के दिन का महत्व बताया और कहा कि अंग्रेजों की 300 वर्षों की गुलामी के बाद भारत को आज ही के दिन आजादी मिली, और देश के महान क्रांतिकारियों के संघर्षों और त्याग के बारे में बच्चों को बताया। विद्यालय के शिक्षक आलोक बिष्ट ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी के इस महान पर्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी, और कहा कि हमारे महान क्रांतिकारियों के द्वारा ही हमें आजादी मिली है इसलिए आज के दिन हमें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

इस मौके पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में आए हुए सभी अभिभावक और शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शिक्षक आलोक बिष्ट, ममता रावत, मंजू देवी, कोमल देवी, प्रतिभा रावत अभिभावक नीलम देवी, विमला देवी, रचना देवी, अनिता देवी, शिवानी, विनोद परिहार व समस्त स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!