ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जनपद टिहरी के 19 आपदा प्रभावित ग्रामों का किया जा चुका है भूगर्भीय निरीक्षण।

टिहरी:- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के आपदा प्रभावित ग्रामों में लगातार भूगर्भीय निरीक्षण जारी है। आज बुधवार को भूगर्भीय टीम द्वारा घुत्तू क्षेत्र के ग्राम गवाणा मल्ला, ग्राम कण्डार मल्ला, ग्राम चड़ोली आदि का भूगर्भीय निरीक्षण किया गया।

भूवैज्ञानिक टिहरी गढ़वाल प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम द्वारा तहसील घनसाली के घुत्तू क्षेत्र में अब तक 19 गांवों यथा ग्राम रानीढांग तोक अयार गला, ग्राम जोगियाडा, चंदला, सिंदवाल गांव, वीना गांव मलेथा, भाट गांव, ग्राम बगर, अंकवाण गांव, चक्र गांव, देवलिंग, ग्राम देवज, ग्राम केलबागी, लेखवार तोक, ग्राम नगर कोठियाडा, ग्राम मेण्डु, गवाणा मल्ला, कण्डार गांव मल्ला व चड़ोली गांव का भूगर्भीय निरीक्षण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि कल 29 अगस्त को टीम द्वारा ग्राम भट्ट गांव, लोम व सेमल्थ का भूगर्भीय निरीक्षण किया जायेगा।

भूगर्भीय निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार घनसाली महेशा शाह, सम्बंधित ग्राम प्रधान व आपदा प्रभावित परिवार उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!