Arunabh raturi.janswar.com

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा टिहरी पुलिस को उक्त मामले में न्यायालय में ठोस पैरवी कर अभियुक्त को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के दिए गए निर्देश।

टिहरी:- दिनांक 11-09-2024 को चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 10-09-2024 को दिन में वो किसी कार्य से नई टिहरी गई थी तथा उनके अन्य बच्चे स्कूल गये थे तो पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश पुत्र प्रेमलाल उम्र 27 वर्ष द्वारा उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया, 

शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम द्वारा खुद के साथ हुई उक्त घटना को बताया गया।

सूचना मिलने पर थाना चम्बा में तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारी गण को अवगत कराया गया, *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आयुष अग्रवाल द्वारा मामले को नाबालिग लड़की के साथ चचेरे भाई द्वारा किये इस अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। श्रीमान वरिष्ठपुलिसअधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षकजनपद टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में थानाध्यक्ष चम्बा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 12 घंटे के अंदर नागड़ी के पास देर शाम समय 18:30 बजे #गिरफ्तार किया गया ।

जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

नवनियुक्त एस एस पी महोदय श्री आयुष अग्रवाल द्वारा पुलिस को अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाकर समय से आरोप पत्र प्रेषित करने तथा माननीय न्यायालय में ठोस पैरवी किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैँ, जिससे इस जघन्य अपराध के लिए अभियुक्त को अधिकतम सजा दिलवाई जा सके, और ऐसे अपराध करने वाले के विरुद्ध समाज में एक मैसेज जा सके ।

नाम पता अभियुक्त :- बलवंत प्रकाश पुत्र प्रेमलाल नि ग्राम कुड़ियाल गांव, पट्टी बमुंड, थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष

पुलिस टीम:-

1-लखपति बुटोला, थानाध्यक्ष चम्बा। 2- उ०नि० रेखा दानू, पुलिस कार्यालय ।

3- उ०नि० अरविन्द रतूड़ी, थाना चम्बा । 4- का० संतोष थाना चम्बा । 5- म०का० आशा थाना चम्बा ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!