Arunabh raturi.janswar.com

131376 ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर स्वच्छता की ली शपथ।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद के सभी 1173 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। 

पौड़ी:- स्वजल प्रबंधक दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि  स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण  होने के अवसर पर  जारी रोस्टर  के अनुरूप  जनपद के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ  जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बताया कि ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन, बारात घर, विभिन्न विद्यालयों, जल स्रोतों  सहित विभिन्न स्थलों पर साफ सफाई की गई। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 1173 ग्राम पंचायतों के लगभग 131376 ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।

  स्वजल प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान  आज मंगलवार से शुरू हो गया है और 02 अक्टूबर तक चलता रहेगा। बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार अगली तिथि 21 सितंबर को प्रत्येक विद्यालय,  25 सितंबर को जनपद के सभी चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान व पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा 27 सितंबर को पर्यटक स्थलों व 01 अक्टूबर को प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रमुख स्थलों, बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 02 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय के आलावा विभिन्न स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!