Arunabh raturi.janswar.com

स्वास्थ्य केन्द्र में शिक्षकों व पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले वार्ड बॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चमोली:- दिनांक 18-09-2024 को थाना नंदानगर घाट क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय की छात्रा कु. बन्दना पुत्री श्री भगत सिंह निवासी ग्राम पगना के स्वास्थ्य खराब होने के कारण विद्यालय की शिक्षिकाएं अन्य कुछ छात्राओं के साथ अस्वस्थ छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर घाट में उपचार हेतु लेकर आये तो अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मी/वार्ड बॉय *गणेश पुत्र स्व. नारायण सिंह रावत निवासी अपर बाजार नंदप्रयाग चमोली* के द्वारा इनके साथ अभद्रता की गयी एवं मारपीट की कोशिश की गयी। जिस पर इनके द्वारा थाना नंदानगर पर सूचना दी गयी, इस सूचना पर थाना नन्दानगर से पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे एवं उक्त वार्ड बॉय गणेश को समझाने का प्रयास किया तो वार्ड बॉय गणेश के द्वारा पुलिस कर्मी. सत्यपाल राणा पर एकदम हमला कर मारपीट की गयी एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय* के निर्देशन में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणेश उपरोक्त को तत्काल दिनांक 19-09-24 को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड हेतु मान. न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग- मु. अ. सं. -28/2024 धारा -121(1),131,132,351(2),352 बी. एन. एस.

नाम पता अभियुक्त-गणेश सिंह रावत पुत्र स्व. नारायण सिंह रावत निवासी अपर बाजार नंदप्रयाग कोतवाली चमोली हाल वार्ड बॉय सी. एच. सी. नंदानगर घाट चमोली उम्र -39वर्ष

पुलिस टीम–

1-उप0 निरी0 श्री शिव दत्त जमलोकी 

2-हेड0 का0 सत्यपाल राणा  3- रिक्रूट कां0 अनूप चौहान 

4-हो0 गा0 दीपक कुमार  5-पी. आर. डी. विजय कुमार

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!