ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा गूलर क्षेत्र में चलाया गया सत्यापन अभियान।

थाना मुनि की रेती:- श्री आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा ली गई गोष्ठी के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाने के विशेष निर्देश निर्गत किए गए थे। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया नरेन्द्र नगर व प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के निर्देशन में आज दिनांक 25.09 24 को बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन अभियान के अंतर्गत चौकी गूलर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन निर्माता कंपनी एल0एन0टी0 में कार्यरत मजदूरों व निवासरत किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उपरोक्त सत्यापन अभियान में बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों सहित कुल 110 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। पूर्व में भी कई बार सभी जनमानस को किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है। मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही हेतु बताया। पुलिस द्वारा आम जनमानस को निर्देशित किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन कराये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।आने वाले दिनों में गूलर क्षेत्र में पुनः पुलिस द्वारा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेंगी। उपरोक्त अभियान में चौकी प्रभारी गूलर उपनिरीक्षक कमल कुमार, हे0का0 58 ओम प्रकाश, का0 204 सीपी नरेश तोमर, होमगार्ड नीरज व पीआरडी सन्नी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!