Arunabh raturi.

पर्यावरण मित्रों को उपहार भेंट कर किया सम्मानित

चमोली:- आज दिनाँक 02 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार (IPS) महोदय द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से गांधी जी द्वारा निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों के बारे में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अवगत कराते हुए उनके आदर्शो को अपनाने व उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि महात्मा गाँधी जी जयन्ती को पूरा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। महात्मा गाँधी जी ने सत्याग्रह और अहिंसा की ताकत को सभी को दिखाया। पूरे विश्व ने उनके विचारों से सीख ली है। उनके विचार हमेशा ही मूल्यवान रहेंगे और हम सभी उनके दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की सेवा करते रहेंगे।

पुलिस लाइन में नियुक्त पर्यावरण मित्रों के उत्साहवर्धन हेतु उपहार भेंट किये गये तथा उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया। 

पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री संजय गर्ब्याल द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर तथा समस्त शाखा/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/शाखा प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए पूज्य महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया एवं भारत की दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत की उन्नति में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया। 

इस दौरान पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, प्रतिसार निरीक्षक चमोली श्री आनन्द सिंह रावत, यातायात निरीक्षक चमोली श्री प्रवीण आलोक सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!