Arunabh raturi.janswar.com

गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत जखाणा विकास खण्ड भिलंगना में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठक सम्पन्न हुई। 

टिहरी:- बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिस तरह जिला योजना समिति जनपद के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास करती है ठीक उसी तरह ग्राम पंचायत स्तर पर जीपीडीपी की खुली बैठक में गांवों की योजनाओ को इसमें शामिल कर गांवों का विकास किया जाता है। गांव के विकास की योजनाओं को सर्व समिति से जीपीडीपी में शामिल कर कार्य किया जाता है। महिलाओं के लिए भी अलग से योजना में व्यवस्था है, ताकि किसी भी स्तर पर गांवों का विकास हो सके। 

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा जीपीडीपी की तहत किए जाने वाले कार्यों संबंधी मांग पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख पढ़ा गया। इनमें कनेक्टिविटी हेतु मोबाइल टावर लगाने, आपदा के दौरान नदी के कटान क्षति को लेकर बाढ नियंत्रण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने तथा बासर नहर सम्बन्धी आदि मांगे थी जिन पर उचित कार्यवाही करने की बात कही गई।

इस अवसर पर डीपीआरओ एम.एम. खान एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह सजवाण सहित ग्राम पंचायत से जुडे विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!