ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राजधानी के हॉकी खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या की सौग़ात, एस्ट्रोटर्फ़ हॉकी मैदान का किया शुभारंभ ।

देहरादून:- आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर ‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर्फ़’ का शुभारंभ किया ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा हमको ख़ुशी है कि राष्ट्रीय खेलों से पहले हम यह मैदान प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर रहे हैं और 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए लगने वाले कैंपों में खिलाड़ी यहाँ राष्ट्रीय स्तरीय सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी खेल कुशलताओं को विकसित कर प्रदेश के लिए पदक जीतने का काम करेंगे।

अपने संबोधन में आगे जोड़ते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस टर्फ़ के बनने से ना केवल प्रदेश के खिलाड़ियों को अभ्यास करने और मुक़ाबले खेलने में सुविधा होगी बल्कि शानदार खिलाड़ियों की एक नई खेप भी तैयार होगी।

प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को मेरा यही संदेश है कि, वो अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए मेहनत करें और उनका साथ देने के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

खेल मंत्री ने रेखा आर्या ने कहा विगत वर्षों में उत्तराखंड का खेल स्वरूप इस प्रकार बदला है कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी कहलाने की ओर अग्रसर है और यह हमारी सरकार की ही सोच और नीति का नतीजा है ,कि आज हम 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने जा रहे हैं और यह हमारी ही सरकार है जिसके खिलाड़ियों को आर्थिक सशक्त बनाने की दूरगामी सोच का नतीजा है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में 4% आरक्षण मिला है और हम ऐसा करने वाले देश के गिने चुने राज्यों में शामिल हुए हैं।

‘5 साइड ओपन हॉकी एस्ट्रोटर् मैदान के लोकार्पण के उपरांत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्तराखण्ड पुलिस हॉकी टीम के बीच मैत्री मैच भी खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन करा और साथ ही खिलाड़ियों के सफल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी व 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रदेश के लिए पदक जीतने की उम्मीद भी उन्होंने खिलाड़ियों से जतायी ।

इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य,अपर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण अजय अग्रवाल,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल खेल इकाई रवींद्र कुमार ,संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं सहित विभाग के आला अधिकारी और युवा खिलाड़ी मौज़ूद रहे ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!