arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को वन भूमि हस्तारण प्रकरणों के संबंध में वन विभाग एवं सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के साथ बैठक ली।

चमोली:- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को वन भूमि हस्तारण प्रकरणों के संबंध में वन विभाग एवं सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के साथ बैठक ली। जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिनप्रकरणों में अनुपालन आख्या तकनीकी कारणों से अपलोड नहीं हो पा रही है या पोर्टल से संबंधित समस्याएं हैं उसपर प्रभागीय वनाधिकारी को 28 तारीख को संबधित विभागों के साथ मीटिंग करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने सिमली सैलेश्वर मोटर मार्ग, तेफना कण्डारा चटिंग्याला तथा ग्वाला भेरनी मोटरमार्ग  पर आ रही तकनीकी दिक्कतों का वन विभाग को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गोपश्वर सिरोखम्मा बैराग्ना सड़क व पोखरी के अन्तर्गत विनसेरा मोटर मार्ग को लेकर वन विभाग व पीडब्लूडी को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को पीडब्लूडी गौचर की वन भूमि हस्तांरण पर लंबित विभिन्न सड़कों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सीए लेण्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अधि.अभियंता पीडब्ल्यूडी राजबीर चौहान,नोडल वन भूमि हस्तांतरण विनोद रावत तथा अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!