ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

मुनस्यारी रोड पर बरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

जनपद पिथौरागढ़- दिनाँक 29 अक्टूबर 2024 को देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मुनस्यारी रोड पर बरम के पास एक कार (आल्टो K10) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से SI डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

उक्त कार जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति (चालक) था, जो बरम से लगभग 200 मीटर जोलजीवी की तरह लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। उक्त कार सवार व्यक्ति वीरेंद्र सिंह मार्तोलिया, उम्र- 45 वर्ष, निवासी- सरिंग मुनस्यारी का रहने वाला है।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच वैकल्पिक मार्ग से होते हुए शव तक पहुँच बनाई जिसके उपरांत स्ट्रेचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!