ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया।

रूद्रप्रयाग:- 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पादित कराने के लिए एनआईसी कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सामान्य प्रेक्षक को अवगत कराया है कि केदारनाथ विधान सभा क्षेत्रांतर्गत 173 पोलिंग बूथ हैं जिसके लिए आज ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी बूथों के लिए 159 ईवीएम एवं बीयू, सीयू तथा वीवीपैट मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल शुक्ला, नोडल अधिकारी ईवीएम मीनल गुलाटी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि प्रदीप सिंह जगवाण, पीपीआईडी से अमरजीत, हार्दिक आदि मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!