arunabh raturi.janswar.com

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुई।

रुद्रप्रयाग:-07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि महिला पिंक बूथ का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के महापर्व को लेकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत 04 ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए हैं जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल हैं। साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ हैं जो दूरस्थ स्थान पर हैं उन्हें भी विकसित किया गया है ताकि लोगों को उनका मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके।

इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने अगस्त्यमुनि हाॅल में स्थापित वेबकास्टिंग के माध्यम से पोलिंग बूथ का भी जायजा लिया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!