ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

कैबिनेट मंत्री ने ली बूंखाल मेला की तैयारी बैठक।

पौड़ी:-  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ 07 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारी बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में मा. मंत्री ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूंखाल को जाने वाले मार्ग पर हुए गड्डों का भरान व मलबे को साफ करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों को खड़े करने के लिए पार्किंग व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान दें, जिससे जाम से निजात मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जहां मोटर मार्ग चौड़ीकरण करने की आवश्यकता हो वहां तत्काल कार्य शुरू करें। उन्होंने पेयजल विभाग को मेला स्थल पर पेयजल की व्यवस्था व उरेड़ा विभाग को लाइट लगाने के निर्देश दिये हैं।

मा. मंत्री ने पुलिस विभाग को बूंखाल मेले के आयोजन के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने व आयोजन स्थल पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि मेले का सफल आयोजन को लेकर पुलिस की सहायता के लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र, एनएसएस व एनसीसी कैडेटों को भी शामिल करें। जिससे भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था बेहतर तरीके संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मेले स्थल पर दो मेडिकल कैम्प लगाए जाएंगे, जिसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व मेडिकल कॉलेज श्रीकोट को आवश्यक निर्देश दिये हैं। मंत्री ने कहा कि मेले आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करें, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा. मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस, विद्युत, जल संस्थान, लोनिवि सहित अन्य अधिकारियों को कहा कि बूंखाल मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करें।

बैठक में एएसपी जया बलूनी, सीओ सदर अनुज कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ केएस नेगी, खंड विकास अधिकारी थलीसैंण टीकाराम, मेला समिति के सचिव कमल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!