ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में सचिव पशुपालन व मत्स्य विभाग डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुलाक़ात की।

देहरादून:-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में सचिव पशुपालन व मत्स्य विभाग डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुलाक़ात की। सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को हाल ही में उत्तराखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राप्त हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार की जानकारी दी।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मत्स्य पालन विभाग तथा मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कई प्रयास कर रही है। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। उत्तराखंड ने पिछले साल 2,600 हेक्टेयर में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!