ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. नरेश बंसल ने संसद में चल रही सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुए बृहस्पतिवार को एम्स, ऋषिकेश के विस्तारीकरण का मुद्दा उठाया।

एम्स ऋषिकेश:- डा. नरेश बंसल ने सदन मे प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से प्रश्न पूछते हुए बताया कि ऋषिकेश एम्स में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और अस्पताल का विस्तारीकरण नहीं होने के कारण बेडों की संख्या कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में न केवल उत्तराखंड अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी दैनिक तौर पर बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन बेड की कमी के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बंसल ने मांग की कि रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के अलावा अस्पताल के शीघ्र विस्तारीकरण की भी बहुत जरूरत है। ताकि आम लोगों को इलाज में आसानी हो और उन्हें अन्य राज्यों की ओर नहीं जाना पड़े।
इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व सतत प्रतिक्रिया के तहत इस समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!