ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ढालवाला निम बीच के पास पूर्व में नदी में डूबे व्यक्ति का SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किया शव बरामद।

ऋषिकेश:- दिनांक 28 नवंबर को ग्लोबल एश्योर कंपनी गुरुग्राम के करीब 50 स्टाफ के लोग तपोवन घूमने आए थे तथा यहां अलोहा होटल में रुके थे दिनांक 29 नवंबर को सुबह करीब 10 व्यक्ति निम बीच पर घूमने आए थे इनमें से आकाश पुत्र मोहन निवासी देवली दिल्ली मूल निवासी केरल उम्र 27 वर्ष नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया था।

उक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे व्यक्ति की नदी किनारे व संभावित स्थानों पर लगातार गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 7 दिसम्बर को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुन: सर्चिंग की ग़यी सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा आकाश उपरोक्त का शव थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत बॉम्बे घाट से बरामद किया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है,शव को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपर्द किया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!