arunabh raturi.janswar.com

जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी ने किया गुल्डी सोलर पम्पिग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण।

टिहरी:- बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व ग्राम गुल्डी चम्बा मंे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलर पम्पिग पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उत्तराण्ड पेयजल निगम चम्बा टिहरी गढ़वाल द्वारा निर्मित इस पेयजल टैंक की जलाशय क्षमता 30 केएल है, जिससे लगभग 40 परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने योजना के तहत विद्युत उत्पादन क्षमता, सोलर पम्प संचालन, प्रबन्धन आदि की जानकारी लेते हुए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोत पर टैंक भरने के बाद अनावश्यक बह रहे जल को संरक्षित करने हेतु छोटा टैंक बनाने को कहा गया, ताकि उसका उपयोग पशुओं एवं सिंचाई के कार्यों में लाया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुल्डी में रा.प्रा.वि., आंगनवाड़ी एवं पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया गया। जिलाधिकारी ने रा.प्रा.वि. गुल्डी में जवाहर कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष, किचन आदि का निरीक्षण कर मिड डे मील को चैक किया तथा बच्चों से पढ़ाई एवं मिड डे मील को लेकर बातचीत की। इस दौरान जिलाधिकारी विद्यालय संचालन को लेकर संतुष्ठ नजर आये। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री को विद्यालय/आंगनवाड़ी में छात्र-छात्राओं एवं बच्चों का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने गुल्डी में 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्मित पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय के संबंध में प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल, जनप्रतिनिधि परमजीत सजवाण, वीर सिंह सजवाण, प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रेमा सजवाण, भोजन माता सरिता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!