(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहरने पर बधाई दी।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहरने पर बधाई दी। उन्होंने इस दौरान मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।

मुलाकात के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंडवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद राज्य की जनता में यह विश्वास और भी बढ़ेगा। कहा कि नगर निकाय चुनावों में जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उस भरोसे की कसौटी पर उतर कर क्षेत्र में शहरी विकास के माध्यम से अनेक विकासशील कार्य किये जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता ने भाजपा संगठन को सदैव पंसद किया है। विस चुनाव से लेकर लोकसभा और अब नगर निकाय चुनावों में जनता प्रचंड बहुमत के लिये जनता का आभारी हूं। कहा कि 2025 में यूसीसी के साथ ही अनेक जनहित के फैसले लेकर धरातल पर कार्य किये जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!