(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

आगामी होली और जुम्मे की नमाज के दौरान सुरक्षा और समन्वय के लिए एसपी चमोली ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश।

चमोली:- आगामी होली और रमजान पर्व के दौरान जुम्मे की नमाज को सकुशल और सौहार्दपूर्वक मनाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय ने आज दिनांक 11/03/2025 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के क्षेत्राधिकारियों और समस्त थाना प्रभारियों की गोष्ठी ली। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए ताकि दोनों पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

? सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दोनो समुदाय के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इससे दोनो समुदायों के बीच सौहार्द की रचना की जा सके।

? होली और नमाज के आयोजन स्थलों पर पहले से ही भ्रमण कर आने-जाने वाले रास्तों में आवश्यकतानुसार ड्यूटियां लगाई जाएं।

? दोनों कार्यक्रमों को निर्विवाद और अलग-अलग समय पर सकुशल संपन्न कराने के लिए आपसी राय बनाई जाए।

? उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे।

? अभिसूचना तंत्र को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर, सूचना तंत्र को विकसित करने और किसी भी संवेदनशीलता पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

? सोशल मीडिया सेल को उक्त पर्वों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह, या धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी सामग्री पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

? दोनो कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने हेतु वॉलिन्टियर नियुक्त किए जाएं ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!