(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

महिला दारोगा ने साथ काम करने वाले एक सिपाहपर दुष्कर्म का आरोप।

देहरादून:-  उत्तराखंड की राजधानी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां तैनात महिला दारोगा ने साथ काम करने वाले एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही उसे कई जगह घुमाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म करता रहा, इसके बाद उससे दूरी बना ली। राजधानी देहरादून में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला दाराेगा की तहरीर पर आरोपित सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार महिला दारोगा का कुछ समय पहले पर्वतीय जिले में तबादला हुआ था। कुछ समय ड्यूटी करने के बाद महिला ने निजी परेशानी बताते हुए उसका तबादला मैदानी जिले में करवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने उसे देहरादून के एक शाखा में संबद्ध कर दिया। अब महिला दारोगा ने अपने साथ काम करने वाले सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।आरोप है कि सिपाही उसे घुमाने के बहाने अलग-अलग होटलों में ले कर बलात्कार करता रहा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला दारोगा की सिपाही के साथ पिछले एक-डेढ़ साल से दोस्ती थी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!